अजेय की एक प्रसिद्ध कविता है, जो मुझे बहुत अच्छी लगती है। लेकिन जब भी मैं उसे याद करता हूँ तो हर बार उसके एक शब्द पर अटक जाता हूँ। वह शब्द एक क्रिया है, जो मुझे अधूरी लगती है। और उसके अधूरेपन में कुछ ऐसा है जो मुझे बार-बार उस कविता की ओर खींचता है।
वह कविता है:
इसे पढ़ते हुए जिस क्रिया पर मैं अटक जाता हूँ, वह 'खड़ा' है, पहाड़ वाले अंतरे में। उड़ा, खड़ा, बहा, झूमा और घूमा में मुझे केवल 'खड़ा' वाली बात क्यों अधूरी लगती है? कवि को गिन कर शब्द लिखने होते हैं ताकि कविता की लय बनी रहे और 'खड़ा' को देख कर मैं अपने मन में उसे 'खड़ा हुआ' कर देता हूँ, लेकिन कहीं पर कुछ फँसा रह जाता है।
मैंने हिंदी आठवीं कक्षा तक ही पढ़ी थी, मुझे उसकी व्याकरण और साहित्य का विधिवत पढ़ने-समझने का मौका नहीं मिला था। खड़ा क्यों बाकी क्रियाओं से भिन्न है, शायद आप में से कोई हिन्दी व्याकरण के ज्ञानी मुझे समझा सकते हैं?
*****
टिप्पणी: पहले मैंने अजेय की जगह इसे अज्ञेय की कविता समझा था, एक सुधी पाठक, अनूप सेठी जी, जो स्वयं जाने माने हिंदी कवि हैं, ने इस गलती के बारे में मुझे बताया। उन्हें इसके लिए दिल से धन्यवाद।
अजय कुमार "अजेय" की यह कविता (एक आदमी होता था) और अन्य कविताएँ आप कविता-कोष पर भी पढ़ सकते हैं।
*****

आपकी बात सही लगती है। खड़ा के साथ हुआ भी होना चाहिए।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद अनूप
हटाएंखड़े होने को भी क्रिया मान लिया जाये तो आपका संशय समाप्त हो जाये...वजन घटाने के लिये कुछ लोग खड़े खड़े यात्रा कर लेते हैं...आपने कविता की आत्मा तक जाने का प्रयास किया जो अद्भुत है...किन्तु जवाब सिर्फ़ एक के पास है...मूल कवि अज्ञेय के पास...🙏🙏🙏
जवाब देंहटाएं"खड़े होने को क्रिया मान लिया जाये", यानि कि उसके क्रिया होने में कोई संशय है? सराहना के लिए धन्यवाद
हटाएंआपकी 'खड़ा' वाली शंका वाजिब लगती है। इसके अलावा मेरी दो शंकाएं हैं। पहले तो यह कि पेड़ वाले बंद में अंतिम पंक्ति में पहाड़ आ गया है वहां पेड़ ही होगा। दूसरी शंका और भी बड़ी है कि यह कविता शायद अज्ञेय की नहीं अजेय की है। हिंदवी भी में यह कविता अजय के नाम से है।
जवाब देंहटाएंपेड़ वाली त्रुटि ठीक की है, वह लिखते हुए मुझसे हुई थी। अजय और अज्ञेय की गलती मेरी स्मृति की है, ऐसी गलतियाँ भी आजकल अक्सर मुझसे होती रहती हैं! आप को दिल से धन्यवाद
हटाएंअजेय की जगह उनका नाम अजय लिख दिया!
हटाएंकृपया ब्लाग शीर्षक मे भी नाम ठीक कर दीजिये
जवाब देंहटाएंफिर भी कवि अपने संदेश को प्रसारित करने में कामयाब है | आपका प्रश्न अपनी जगह पर सही है |
जवाब देंहटाएं